लॉकडाउन का उलंघन कर 52 लोगों को उड़ीसा से राजस्थान ले जाने वाले वाहन चालक पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने 30 मार्च को मुखबीर की सुचना लॉकडाउन का उलंघन कर 52 लोगों को उड़ीसा से राजस्थान ले जाने वाले वाहन चालक श्रवण गुर्जर पर कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि पतेरापाली के पास ट्रक क्र. RJ 42 GA 0739 को रोककर चेक किया तो उक्त वाहन के पीछे डाला में 52 लोंग बैठे मिले जो कि शारीरिक व मानसीक रूप से बहुत की थके हुये थे, जिसमें से कुछ अत्यधिक बीमार लग रहे है और बहुत लोगों को सर्दी खांसी आदि समस्या थी. कोई भी व्यक्ति बयान देने की स्थित में नही था. जिसके बाद सभी को कोरोना वायरस संकम्रण के मद्दे नजर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु प्री- मैट्रीक बालक छात्रावास गांजर में ले जाकर के क्वारंनटाईन किया गया व सभी व्यक्तियों का मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराया गया.
बताया गया है कि उक्त सभी व्यक्ति को आइसोलेशन रखने पश्चात व प्रारंभिक तौर कोरोना के लक्षण नही दिखने पर 2 अप्रैल को उक्त ट्रक में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर बताये कि 30 अप्रैल को उक्त ट्रक क्र. RJ 42 GA 0739 का चालक श्रवण कुमार गुर्जर पिता छोटू गुर्जर उम्र 35 साल निवासी राजस्थान द्वारा सभी लोगों को उडिसा के विभिन्न जिलो से इकठ्ठा कर अनाधिकृत रूप से 52 व्यक्तियों को छूपा करके उडिसा से राजस्थान ले जा रहा था. जिस पर चालक के द्वारा किया गया उक्त कृत्य भादवि कि धारा 188 का उल्लघन करना पाये जाने पर आरोपी चालक के विरूद्ध जांच उपरांत अपराध पजीबंद कर विवेचना में लिया गया है.