टोंगोपानी में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त
कोमाखान
पुलिस ने 2 अप्रैल को मुखबिर की सुचना एक व्यक्ति से ग्राम टोंगोपानी में
खलियापानी जाने के रोड किनारे पर अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर
के बताये हुये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक
व्यक्ति दो सफेद रंग के प्लास्टिक 10-10 लीटर वाली जरकीन रखे मिला जिसका नाम पता
पुछने पर अपना नाम पवन राम ऊर्फ पवनु ठाकुर पिता पुररू ठाकुर उम्र 62 वर्ष सा.
खलियापानी थाना कोमाखान का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनों जरकीन में
कुल 10 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब रखा था. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य
धारा 34(2) आब.एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें