डुमरपाली मे गाली गलौच पर काउंटर मामला दर्ज
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम डुमरपाली मे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर वाद विवाद करने के संबंध में दो पक्षों ने एक दुसरे पर काउंटर शिकायत दर्ज कराया है.
शिकायत कर्ता लक्ष्मी शर्मा के अनुसार 2 अप्रैल को शाम 06 बजे वह अपने घर के बाहर पड़ोस की रोशनी सिन्हा उम्र 7 साल की बाहर गली मे झाडू लगा रही थी जिसे पड़ोस की संतोषी तिवारी एवं मिथलेश तिवारी धुल उड़ रहा है आंख नही दिख रहा है क्या कहकर वाद विवाद कर रहे थे. तब लक्ष्मी शर्मा घर से झाडू लेकर बाहर निकली एवं गली मे झाडू लगाते लगाते छोटे बच्ची को क्यो बोल रहे हो मै पत्ते को झाड़कर पानी छिड़ककर झाडू लगाऊंगी बोली तो इतने में मिथलेश तिवारी एवं संतोषी तिवारी मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे. जिसकी आवाज सुनकर लक्ष्मी शर्मा का पति घर के बाहर निकलकर मिथलेश तिवारी को गंदी गाली देने से मना किया तो उसे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिये. जिसकी शिकायत पर मिथलेश तिवारी व संतोषी तिवारी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC एवं 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
जबकि संतोषी तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति एवं गांव के मंगतु राम यादव के साथ घर के बाहर चौरा में बैठ कर आपस मे चर्चा कर रहे थें, उसी समय घर के बाहर कृपाराम सिन्हा की लडकी बाहर गली मे झाडू लगा रही थी. जिसे वह धुल उड़ रहा है पानी छिडक कर झाडू लगाये बोली तो पडोस की लक्ष्मी शर्मा झाडू लेकर घर के बाहर निकली व पानी छिड़कने से गिला हो जायेगा झाडू कैसा लगेगा कहकर संतोषी तिवारी एवं उसके पति को गंदी गंदी गालिया देते हुए झाडू लगाने लगी, जिसे कोई बात नही है धूल के कारण पानी छिड़कने को ही बोले थे बोलने पर वाद विवाद करने लगी व डोगेश्वर शर्मा घर से बाहर निकलकर वह भी गंदी गंदी गांली देने लगे एवं हाथ पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर डोगेश्वर शर्मा व लक्ष्मी शर्मा उम्र के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC पंजीबद्ध किया गया है.