news-details

मध्यान भोजन के बदले सूखा राशन वितरण योजना का शुभारंभ, जिले के 1.84 लाख स्कूली बच्चें होंगे लाभांवित

बलौदाबाजार 3 मार्च 2020/ राज्य सरकार के आदेश पर पहली से आठवीं तक के बच्चों को मध्यान भोजन के बदले 40 दिनों के लिये सुखा राशन देने का फैसला लिया गया था। इसी तहत जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रायमरी से लेकर मिडिल के हर बच्चों को राशन मिले इसके लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आर के वर्मा ने बताया की हमारे जिला में शिक्षकों के नेतृत्व में स्व सहायता समूहो के माध्यम से सूखा राशन का वितरण घर घर जा कर किया जा रहा हैं। प्राथमिक स्कूल के प्रति बच्चे को 4 किलो ग्राम चाँवल एवं 8 सौ ग्राम दाल दिया जा रहा हैं। ठीक उसी तरह मिडिल स्कूल के प्रति बच्चों को 6 किलो ग्राम चाँवल एवं 1 किलों 20 ग्राम दाल दिया जा जाना हैं। उन्होंने बताया की हमारें जिला में प्राथमिक स्कूलों की सँख्या 1हज़ार एक सौ 92 है जिसमें 1 लाख 13 हज़ार 6 सौ 86 छात्र पढ़ रहे हैं। उसी तरह मिडिल के 6 सौ 38 स्कूल हैं जिसमें 71 हजार 39 छात्र पढ़ रहे हैं। प्राथमिक और मिडिल मिलाकर कुल 1 लाख 84 हज़ार 725 छात्र हैं। इनमें से आज शाम तक प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के कुल 1 लाख 22 हज़ार 9 सौ 64 छात्रों को घर घर में जाकर राशन प्रदान किया जा चुका हैं। बचें हुए छात्रों को आने वाले 3 से 4 दिनों तक शत प्रतिशत वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।

बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुक्लाभाठा में 6वी पढ़ने वाली फुलेश्वरी साहू के घर मे स्व सहायता समूह की महिलाएं घर जा कर उनके अभिभावक को राशन प्रदान किया। उनके पिता लखेश्वर साहू पेशे से किसान ने बताया कि मेरे बेटी के शिक्षक एवं स्व सहायता समूह की महिला ने मेरे बच्ची का चाँवल और दाल घर मे दिया। साथ ही उन्होंने बच्चों के घर मे पढ़ाई के बारे में भी पूछताछ किया। साथ उन्होंने ही कोरोना वायरस से बचने की जानकारी दिया घर से बाहर ना जानें, हाथों को बार बार धोने के लिए भी उन्होंने हमें बताया। साथ ही घर मे रहकर बच्चे कैसे पढ़े वह भी शिक्षकों के द्वारा बताया जा रहा हैं।इन राशनों का वितरण शिक्षकों के मार्गदर्शन में जय माँ शीतला महिला स्व सहायता समूह शुक्लाभाठा के माध्यम से किया जा रहा हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीता वर्मा ने बताया कि हमनें राशन का पूरा अलग अलग पैकेट बना कर वितरण कर रहें हैं। जिसमें हम सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी कर रहें हैं। हमारे गाँव मे प्राथमिक के 91 बच्चों में से 86 बच्चों को एवं मिडिल स्कूल के 63 बच्चों में से 51बच्चों को आज राशन का वितरण किया जा चुका हैं। उसी तरह पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम केशला में शक्ति स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा ठेला में राशन रख कर घर घर जाकर सूखा राशन वितरण कर रहें हैं। यहां प्राथमिक के 96 बच्चें दर्ज हैं। जिसमें आज सभी के घर जाकर राशन वितरण किया जा चुका हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें