news-details

जिला शिक्षा अधिकारी ने 51 हज़ार की सहायता

बलौदाबाजार 4 मार्च 2020/ जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अपील पर गरीब,मजदूरों एवं निराश्रितो के लिए लोग बढ़-चढ़ कर सहायता प्रदान कर रहें हैं। इन्ही में से आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर के वर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हज़ार राशि सहयोग के रूप में दान किया हैं। उन्होंने चेक के माध्यम से यह राशि जमा किया।

इसी तरह जिला कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि हमारे जिला के बहुत से कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए हैं। इस राशि का उपयोग गरीब,मजदूरों की सहायता के लिए किया जायेगा जो लॉक डाउन से प्रभावित हैं।

कलेक्टर गोयल ने सभी सहयोग करनें वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहाँ की इस विषम परिस्थिति में हम जो कुछ भी अपनें समाज के लिए अच्छा कर सकतें हैं। वास्तव में वही आज असली देश सेवा हैं। आप सभी लोग अपनें परिवार का ख्याल रखते हुए अपने आस पास की समाज का भी ख्याल रखें यहीं आप से सहयोग की अपेक्षा हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें