लाकडाउन चल रहा है और तुम लोग हमारे गांव मे घुम रहे हो कहकर मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम नरतोरा मे सहसराम चौहान ने पुलिस
में उसके साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है की 3 अप्रैल को वह गांव
के भूषण पटेल के साथ डी टी एच छतरी बनाने ग्राम पचरी आया था, तथा छोको के घर छतरी
लगाया नही बना तो रिसीवर को लेकर अपने गांव नरतोरा जा रहा था, तभी उसे मेन रोड मे
शमसान घाट के पास करीब 10:30 बजे अमित बाघमारे मिला जो उसे बोला कि हमारे गांव क्यो
गये थे लाक डाउन चल रहा है, और तुम लोग हमारे गांव मे घुम रहे हो कहकर अश्लील गाली
गलौच कर जान से अभी खतम कर देता हूं कहकर डंडा से मारपीट किया. जिससे सहसराम को चोट
आया, वहीँ मामले में भूषण पटेल छुडाने लगा
तो उसे भी अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया. उसी समय डालेश्वर टंडन आया जो बीच बचाव
करने लगा तो उसे भी पटक दिया. मामले में पुलिस ने अमित बाघमारे के विरुद्ध अपराध
धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.