पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली निवासी पवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 2 अप्रैल को वह गांव का सोनू ओगरे के साथ अपने खेत में लगे फसल की रखवाली करने गया था, और रात्रि लगभग 08:00 बजे अपने खेत से घर की ओर जा रहा था कि बीच नाला के पास गांव के ओर से रायसिंग ओगरे और मोनू ओगरे आये और पुरानी रंजीश को लेकर अश्लील गाली गलौच देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये,  हाथ में रखे डंडे से मारपीट किये. जिससे उसे चोट आई. व दोनो ने उसे जान से मारने की धमकी दिये. जिसके बाद उसे डायल 112 के माध्यम से CHC सरायपाली ईलाज हेतु लाया गया. मामले में पुलिस ने मोनू ओगरे व  रायसिंग ओगरे के विरुद्ध 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें