15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ मोटरसायकल जप्त
खल्लारी पुलिस ने 4 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर ग्राम खम्हरिया रोड़ किनारे दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी नंदलाल साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम पोटिया थाना खल्लारी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर एक सफेद रंग की पोलीथीन के अंदर 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1500/- रूपये जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक हिरो HF डीलक्स मो0सा0 क्र0 CG 04 LH 7233 कीमती 15000/- रूपये को से अवैध शराब परिवहन कर रहा था जिसे भी जप्त कर लिया गया है. आरोपी अवैध शराब का परिवहन करते बोड़राबांधा से खम्हरिया की ओर आ रहे थे. जब पुलिस ने पकड़ा. ममाले में आरोपी नंदलाल साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 28 साल, निवासी ग्राम पोटिया थाना खल्लारी पर अपराध धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें