लॉकडाउन का उलंघन कर रात 10 बजे चला रहा था पान ठेला, पुलिस ने... - CG Sandesh

लॉकडाउन का उलंघन कर रात 10 बजे चला रहा था पान ठेला, पुलिस ने की कार्यवाही

महासमुन्द पुलिस ने 4 अप्रैल को ईदगाह भाठा के आगे लॉकडाउन का उलंघन करने वाले आरोपी कार्यवाही किया है,  आरोपी का नाम राहुल गिरी गोस्वामी, पिता गोपेश्वर गिरी गोस्वामी बताया गया है जो अपने पान ठेला को रात 10 बजे तक चलाते पाया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी शासन के वैध आदेश का उल्लंघन करते हुये, आदेशित समय सीमा के बाद भी अपने पान ठेला को चला रहा था. जिसके द्वारा शासन के वैध आदेश का उल्घंनन करते पाए जाने पर आरोपी राहुल गिरी गोस्वामी के विरूद्ध धारा 188 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें