भटगांव से अवैध महुआ शराब जप्त
कोमाखान पुलिस ने 4 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भटगांव से अवैध महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार मधुकर द्वारा अपने मकान में बिक्री करने हेतु अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब रखा हुआ था. जहाँ मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार मधुकर पिता बुधियार मधुकर उम्र 31 वर्ष के मकान से करीब 3.5 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 350/- रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(A) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें