लाक डाउन के उल्लघन करने पर की गई कार्यवाही - CG Sandesh

लाक डाउन के उल्लघन करने पर की गई कार्यवाही

भाटापाराः- भाटापारा सिटी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 5 अप्रैल को सिटी माल के सामने भाटापारा के पास नवीन जैन पिता सोम चन्द जैन उम्र 36 साल सा0 श्यामा प्रसाद मुर्ख्जी वार्ड भाटापारा अपने वाहन सी0जी0 04 डी0 डब्ल0ु 4991 में अनावश्यक रूप से दो तीन बार घुमते हुये मिला, जिसे समझाईश दी गई कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस एक महामारी है, जो कई देशो में महमारी का रूप ले चुकी है इस बिमारी से भारत समेत पुरे विश्व के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है, स्वास्थ्य के दृष्टि से शासन द्वारा धारा 144 दप्रसं के तहत बाहर घुमने प्रतिबंध लगाया गया है कि नवीन जैन द्वारा उक्त किसी आदेश को नही मानूंगा कहकर जो करना है कर लीजिये कहते हुये पुलिस पार्टी से वाद विवाद करने लगा। नवीन जैन ने जानबुझकर शासन एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा के आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने एवं संबंधित का उक्त कृत्य जन स्वास्थ्य एवं जनहित के दृष्टिकोण से अत्यंत हानि कारक है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 188 भादवि, धारा 3 महामारी अधिनियम 1897 का घटित करना पाये जाने से नवीन जैन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें