पुरानी बात को लेकर मारपीट, शिकायत दर्ज
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बिजेमाल निवासी दीपक सिंह
मांझी पिता सुबरन सिंह मांझी उम्र 48 साल ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराते हुए
पुलिस को बताया कि गांव का मनीराम पाईक पिता अनंतराम पाईक उम्र 43 साल उसे बोरिंग
के पास पुरानी बात को लेकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ
मुक्का से मारपीट करने लगा, जिसपर वह चिल्लाया तो गांव का पदुमलाल एवं बंशी दीप
आकर बीच बचाव किये जब बीच बचाव किया तो जाते समय मनीराम ने कहा कि तुम लोग बीच
बचाव नही करते तो आज मैं दीपक को जान से ख़त्म कर देता. मामले में मनीराम पाईक के
विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें