4 जुआड़ीयो से 26 हजार व चार मोबाइल जप्त - CG Sandesh

4 जुआड़ीयो से 26 हजार व चार मोबाइल जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जिला महासमुन्द के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेंभूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 5 अप्रैल को थाना तेंदूकोना के नगर एवं देहातों में भ्रमण कर आम जनता को धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता का पालन करने के संबंध में समझाइश दिया. तथा भ्रमण के दौरान बाजार पारा तेंदूकोना में आम जगह में गणेश शंकर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कोमल अग्रवाल को आम जगह में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया.

इनके कब्जे से जुमला ₹26250 एवं चार नग मोबाइल जुमला कीमती ₹44750 को जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 भा द वि धारा 13 जुआ एक्ट का आरोप पाये जाने से इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें