मानवता का दिया परिचय - CG Sandesh

मानवता का दिया परिचय

ग्राम पंचायत गबौद के युवा सरपंच तरूण व्यवहार व ग्रामीणों द्वारा मानवता का परिचय दिया गया ग्राम गबौद के गली के वृक्ष में बंदरों द्वारा उछल कूद करते समय अचानक गली लाइन के संपर्क में एक बंदर आ गया। जो करेंट के चपेट में आने से बुरी तरह घायल होकर जमीन में गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गया। उसका छोटा सा बचा था जिसको सरपंच द्वारा उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसको पालने का निर्णय लिया गया तथा उसके लिए तत्काल दूध का व्यवस्था और रखने के लिए व्यवस्था करवाया गया गाँव के ही रहने वाले श्री खोजराम यादव ने बंदर के बच्चे का पालन करने का जिम्मेदारी उठाया सहयोगी के रूप में छबिलाल यादव,करण यादव ने भी जिम्मेदारी उठाते हुए मानवता का परिचय दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें