झाड़ में टकराने से इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

झाड़ में टकराने से इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज

पिथौरा पुलिस ने 10 जनवरी 2020 को ग्राम दुरूगपाली के पास हुए सड़क दुर्घटना में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मृतक देवराज ठाकुर पिता सुमार सिंग ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी छोटे पाड़ेपाली (सोनासिल्ली) थाना पिथौरा के मर्ग की जांच के दौरान पाया कि मृतक को दिनांक 10/01/2020 दिन शुक्रवार को छेरछेरा पुन्नी त्योहार को अपने मोटर सायकल में घर से सुबह निकल कर ग्राम धनोरा की ओर जाते समय ग्राम दुरूगपाली के पास वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर रोड किनारे परसा झाड़ में टकराने से देवराज ठाकुर के सिर में चोट लगी जिसके बाद उसे प्राथमिक CHC पिथौरा में कराने पश्चात डाक्टर के द्वारा रिफर करने पर DKS  सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर में ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दिनांक 14 जनवरी को उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया की मृतक के  स्वयं तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रोड किनारे लगे परसा झाड़ में टकराने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत होना पाया गया, जो अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें