जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष... - CG Sandesh

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में किये दान

बलौदाबाजार,7 अप्रैल 2020/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश कुमार वर्मा ने अपने 2 माह का वेतन 31 हज़ार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में जिला पंचायत पूरी तरह से जिला प्रशासन के साथ है। जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों द्वारा गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद श्रमिकों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। लगभग 10 हज़ार से ज्यादा गरीब लोगों को 300 क्विन्टल से ज्यादा राशन अब तक वितरित किया जा चुका है।

पंचायतों का ये सेवा कार्य स्थिति सामान्य होते तक लगातार जारी रहेगा। श्री वर्मा ने कहा कि उनका दो महीने का वेतन कोरोना से लड़ने एवं प्रभावित वंचितों की सहायता में राज्य सरकार का हाथ मज़बूत करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वर्मा की प्रेरणा से ग्राम पंचायत भरूवाडीह के सरपंच श्री आनन्द बंदे ने भी 10 हज़ार रुपये की दान राशि कोरोना प्रभवितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराये हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने जिले के सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंचों को भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में खुले दिल से दान करने की अपील की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें