मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.47 लाख रूपये दान - CG Sandesh

मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.47 लाख रूपये दान

बलौदाबाजार, 7 अप्रैल 2020/पशुधन विकास विभाग जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा के अधिकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 47 हजार रूपये की राशि दान किये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर अपने एक-एक दिन का वेतन स्वेच्छा पूर्वक जिला कोषालय के जरिये राहत कोष में जमा कराये हैं। पशुधन विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी तक वर्तमान में कुल 126 अधिकारी-कर्मचारी जिले में विभिन्न स्थानों पर सेवारत हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें