जिला पंचायत सीईओ की पहल, गरीब पिता के बेटे को इलाज के लिए आर... - CG Sandesh

जिला पंचायत सीईओ की पहल, गरीब पिता के बेटे को इलाज के लिए आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार 7 अप्रैल 2020/ पलारी विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी निवासी एक दिहाड़ी गरीब मजदूर हेमंत वैष्णव अपने 2 वर्षीय बेटे मंगल देव वैष्णव के इलाज के लिए बेहद परेशान था। उनके पास ना कोई परिचय पत्र था,ना कोई राशनकार्ड,ना ही पैसा,ना रहनें के लिए छत था। इनका छोटा बेटा जिन्हें कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। बाद में पता चला कि इन्हें निमोनिया है। जिस कारण उसे 1अप्रैल को मेकाहारा में भर्ती कराया। वह अभी आईसीयू में भर्ती हैं एवं ईलाज चल रहा है। इनके बारे में जैसे ही रायपुर जिला प्रशासन को मिला उन्होंने तत्काल मदद करतें हुए इनके परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराया। 

पूछताछ से पता चला कि यह बलौदाबाजार भाटापारा जिला के पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम ब्रम्हनी का मूल निवासी होना पता चला। जिस पर रायपुर जिला पंचायत सीईओ श्री गौरव कुमार सिंह ने फोन पर यह जानकारी जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय को दी। श्री आशुतोष पाण्डेय को पता चलते ही उन्होंने तत्काल मेकाहारा में जाकर वस्तु स्थिति को समझा एवं बच्चें के तबीयत के बारे में हाल चाल जाना। साथ ही उनके डॉक्टर एवं मेकाहारा प्रशासन से बात कर इनका फ्री में ईलाज एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उनके पिता को 2 हज़ार 5 सौ रुपया का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। और उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन आप सब के साथ हैं। आप के बेटे को कुछ नही होगा जल्द ही वह ठीक हो जायेगा। सीईओ ने बताया कि जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा की तरफ से प्रत्येक तीन दिन में कोई एक अधिकारी मेकाहारा जाकर इस बच्चे की जायजा लिया जायेगा।इस दौरान जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ हरिशंकर चौहान भी उपस्थित था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें