सिर्री व हरनादादर से अवैध शराब जप्त.  - CG Sandesh

सिर्री व हरनादादर से अवैध शराब जप्त.

बागबाहरा  पुलिस ने 7 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर ग्राम हरनादादर की मथुरा टण्डन के घर के बाडी में बिक्री हेतु रखे अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपिया मथुरा टण्डन के घर में रेड कार्यवाही कर आरोपियां के कब्जे से एक 05 लीटर के पीले रंग के जरकीन में 2.5 लीटर महुआ हाथ भट्ठी निर्मित शराब कीमती 500 रूपये जप्त कर आरोपियां का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.

तथा मुखबिर की सुचना पर ग्राम सिर्री पठारीमुडा में संतोष कुमार ठाकुर के घर रखे बिक्री हेतु अवैध मदिरा करीब 13 लीटर कीमती करीबन 2600/ रूपये मूल्य को जप्त कर आरोपी संतोष कुमार ठाकुर पिता रामसिंग ठाकुर उम्र 45 वर्ष पर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें