भोकलुडीह व छुवालीपतेरा से अवैध शराब जप्त
सांकरा पुलिस ने 8 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भोकलुडीह में एक आदमी से अवैध जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब बिक्री करने हेतु रखा था, जिसे मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सफेद कलर की जरकीन में करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये रखा था जिसे जप्त कर आरोपी अमर सिंह पिता राजकुमार केंवट उम 25 वर्ष निवासी भोकलुडीह पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
तथा 7 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर ग्राम छुवालीपतेरा में आरोपी लालसिंग धृतलहरे के खेत में बनी झोपडी में 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें