पिथौरा : एक-एक कर खुलने लगी है लगभग सभी दुकाने. - CG Sandesh

पिथौरा : एक-एक कर खुलने लगी है लगभग सभी दुकाने.

अविनाश मित्तल जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना नगर पिथौरा मे बदस्तूर किया जा रहा हैं. एक ओर (कोविड-19) को लेकर जिला शासन प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रही हैं गश्त भी किया जाता है किंतु इन सबके बीच पिथौरा नगर मे प्रशासनिक लापरवाही से लाख डाउन टूटता नजर आने लगा है.

नगर पिथौरा में स्थित बहुत सी दुकानें एक दूसरे की देखा-देखी में खुलने लगी है जिस वजह से अंचल के ग्रामीण दुकानों में जमा होकर धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं.

प्रशासनिक ढील की वजह से पिथौरा क्षेत्र की स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है.

मछली पसरा के आसपास दुकाने सुबह 6.30 से ही खुल जा रही है, वही वार्ड क्रमांक 11 मुख्य मार्ग में स्थित एक दुकानदार भी एक शटर उठाकर से ही शासन द्वारा निर्धारित नियमों को ताक में रखकर सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन कर दुकानदारी करने में मशगूल है.

कार्यवाही के अभाव में एक दूजे के देखा-ताकि से नगर की लगभग करीब 70 प्रतिशत दुकानें अब खुलने लगी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें