महासमुंद पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नज़र रखी जा रही थी कि दिनाँक 9/4/2020 को पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी सांकरा स्वराज त्रिपाठी को मुखबिर के माध्यम से मोटरसाइकिल क्रमांक cg 06 g 4963 में सवार व्यक्ति द्वारा तिलंजनपुर की ओर से देवरी होते हुए अवैध रूप से महुआ शराब लेकर जाने वाला है.
सूचना मिलने पर स्टाफ के साथ भगतदेवरी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक cg 06 g 4963 सवार ग्राम बिटांगीपाली निवासी भोजराम साहू पिता सूरत साहू उम्र 32 वर्ष से एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक की जरीकेन 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1000 रु , मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक cg 06 g 4963 कीमती करीब 20000 रुपये, नगदी रकम 100 (जुमला कीमती 21100 रुपये)को आरोपी से बरामद कर जप्त कर अपराध क्रमांक 44/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में आरक्षक उमेश साहू,विजय दिव्य शामिल रहे।