ग्राम पंचायतों में कोरोना से निपटने पुख्ता इंतजाम, 40 राहत शिविरों में 6सौ लोग हो रहें लाभांवित
बलौदाबाजार 9 अप्रैल 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला के सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना वायरस से निपटने के पुख़्ता इंतजाम किया जा रहा हैं। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य से लेकर उनके भोजन, एवं उनके रोजगार की भी चिंता लागतार पंचायतो के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा हैं। जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने बताया की जिला के सभी 644 ग्राम पंचायतों एवं इनके आश्रित गाँवो में कोटवारों के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव सम्बंधित मुनादी करा दिया गया हैं। जिला के सभी जनपद मुख्यालय में 24 घन्टे आम लोगों की मदद करनें वाली नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया जा चुका हैं। इन नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रोटेशन क्रम में ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम पंचायतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में 22 हज़ार 6 सौ मजदूर पलायन में थे।जिनमें से 8 हज़ार 7 सौ मजदूर वापस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मदद से इनमें 7 हज़ार 8 सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया हैं। जिसमें से 5 हज़ार 4 सौ लोंगो को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नही हैं।
अथवा निराश्रित,बेघरों के मदद के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2 क्विंटल की दर से अभी तक 13 सौ क्विंटल चावल एवं 2 सौ 70 क्विंटल दाल का भंडारण कराया गया हैं। जिससे अभी तक जिला में 1लाख 13 हज़ार लोग लाभान्वित किया जा चुका हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से दीवारों मे नारा लेखन एवं पोस्टरों पाम्पलेट के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के बारे में लोगों को लगातार जानकारी दिया जा रहा हैं। नारा लेखन में विशेष रूप से बार बार साबुन से हाथ धोना है, कोरोना को जड़ से मिटाना हैं जैसे का उपयोग करतें हुए लोगों को जागरूक करनें का प्रयास किया जा रहा हैं। ग्राम पंचायतों का पूरा अमला सरपंच सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन आदि सभी गाँव वालों को लगातार कोरोना के संबंध में जानकारी दे रहें हैं। साथ ही यह लोग गाँव मे किसी भी प्रकार का कोई सामूहिक कार्यक्रम ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। ग्राम पंचायतों में महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी सँख्या में ट्रिपल लेयर मास्क बनाकर विक्रय किया जा रहा हैं। उसी तरह रियायती दरों में जिला हॉस्पिटल से प्राप्त सेनेटाइजर का विक्रय गाँव गाँव मे जाकर महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम अब किया जा रहा हैं। सरंपच सचिव गाँव मे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें हुए हैं। बाहर से आने वालों मजदूरों के लिए भी अस्थायी कैम्प एवं शासकीय भवनों में कुल 40 स्थानो पर 6 सौ लोगों को रुकवाया गया हैं। जहाँ उनके भोजन की समुचित व्यवस्था किया जा रहा हैं। इसके साथ ही गाँवो में 17 समाज सेवी संस्था एवं निजी व्यक्तियों के द्वारा भी 2 हज़ार लोगों को राशन एवं भोजन पैकेट दिया जा रहा हैं।