संदिग्ध वाहन से 3 किलो गंजा जप्त. - CG Sandesh

संदिग्ध वाहन से 3 किलो गंजा जप्त.

बसना पुलिस ने 8 अप्रैल  को लाकडाउन पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तोषगांव में अटल चौक के पास एक संदिग्ध वाहन से गांजा जप्त किया है.

जानकरी के अनुसार कल पुलिस जब ग्राम तोषगांव अटल चौक के पास पहुंचा था तब लमकेनी तरफ से एक सफेद रंग की संदिग्ध मारूती जेन कार क्रमांक OR 02 E 7638  आ रही थी जिसे रोककर देखने से तीन व्यक्ति सवार थे, जिनसे पुछताछ करने पर चालक ने अपना नाम पुरूषोत्तम राणा पिता दिलीप राणा उम्र 21 वर्ष, बगल मे बैठे व्यकित ने अपना नाम नवनितम साथुआ पिता अनिल कुमार साथुआ उम्र 24 वर्ष एवं पिछले सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पल्लव साहू पिता हरिचरण साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम तोषगांव का रहने वाले बताये.

पुलिस ने बताया कि इनके वाहन से गांजा का गंध आ रहा था जिसे घेराबंदी कर वाहन चेकिंग किया गया जहाँ संदेहियों की तलाशी लेने पर वाहन मारूती जेन कार क्रमांक OR 02 E 7638 के डिक्की मे रखे काले रंग के बैग में दो पैकेट मादक पदार्थ गांजा जो भुरे रंग के टेप से पैक किया हुआ एवं ड्रायवर के बगल सीट के नीचे एक पैकेट भुरे रंग के टेप से पैक किया हुआ मादक पदार्थ गांजा 3  किलो कीमती 15,000/- रू, मोबाइल एवं एक सफेद रंग की मारूती जेन कार क्रमांक OR 02 E 7638  को जप्त कर धारा 20(b)-LKS के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें