महिला समूहों ने दिए 21 हज़ार रुपये की सहायता - CG Sandesh

महिला समूहों ने दिए 21 हज़ार रुपये की सहायता

बलौदाबाजार, 10 अप्रैल 2020/ सिमगा तहसील के शिकारी केशली गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए 21 हज़ार रुपये की सहायता राशि दिए हैं। उन्होंने 11 हज़ार रुपये की राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष और 10 हज़ार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराये हैं। समूह की अध्यक्ष ने आज सुहेला के नायब तहसीलदार मुकेश देवांगन से मुलाकात कर उपरोक्तानुसार दान राशि के चेक सौंपे। श्री देवांगन ने विपदा की घड़ी में महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की उदारता और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुये सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें