रेडक्रॉस सोसायटी को मिला 5 लाख 20 हज़ार रुपया की सहायता - CG Sandesh

रेडक्रॉस सोसायटी को मिला 5 लाख 20 हज़ार रुपया की सहायता

बलौदाबाजार10 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन की अपील पर लोगों एवं विभिन्न समूहों के द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई में बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान कर रहें हैं। इसी क्रम में आज क्रेशर संघ सुहेला,मुड़ीपाल एवं बिलाईगढ़ के द्वारा कुल 5 लाख 20 हज़ार रुपया का सहयोग राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदान किया गया।जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की इस राशि का उपयोग केवल कोरोना वायरस से सबंधित अति आवश्यक सामग्री एवं कोविड हॉस्पिटल के लिए ही खर्च किया जायेगा। इस राशि का उपयोग अन्य प्रशासनिक खर्चों में नही किया जायेगा।डॉ सोनवानी ने इस सहयोग के लिए समस्त क्रेशर प्रतिनिधियों का आभार जताया।

इस दौरान जिला खनिज अधिकारी एम चन्द्रशेखर, सहायक खनिज अधिकारीश्री किशोर बंजारे क्रेशर संघ के प्रतिनिधि के रूप में मोहन शर्मा, खेमलाल वर्मा,नितिन भूषानिया,संदीप वर्मा,डी डी अग्रवाल,दुर्गा सिंघानिया,आशीष अग्रवाल, डोमन वर्मा,विनोद वर्मा,किशन जयसवानी उपस्थित रहे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें