होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, सुचना मिलते ही पहुँच गई पुलि... - CG Sandesh

होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, सुचना मिलते ही पहुँच गई पुलिस

लॉकडाउन में सरायपाली पुलिस ने कल कुछ जुआड़ीयों को एक होटल के कमरे से जुआ खेलते हुए पकड़ा है, सरायपाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सरायपाली के उस होटल कर्मचारी को साथ लेकर होटल के कमरो को चेकिंग किये. जहाँ कमरा नंबर 202 में चेक करने पर तास की पत्तियां बिखरा हुआ पडा मिला. एवं होटल परिसर में कुछ वाहन जिसमें हुण्डई ग्राण्ड आईटेन क्रमांक CG 06 GF 9445, मो0सा0 बजाज पल्सर सोल्ड 150, स्कुटी टीवीएस जुपिटर ZX क्रमांक CG 06 GK 2843, भी मिले.

पुलिस ने बताया कि यहाँ शेष अन्य कमरो में और कोई नहीं मिला, जिसके बाद होटल के सीसीटीवी कैमरा फुटेज को चेक करने पर शाम 18:20 बजे होटल के कमरा नंबर 202 से 07 व्यक्ति को बाहर निकलते हुए देखा गया. जिसे होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उनमे से 4 व्यक्तियों का नाम मिनकेतन पटेल ग्राम मुढपहार, प्रताप स्वाई ग्राम बालसी, मंत्री प्रधान ग्राम किसडी एवं सुनील साहू ग्राम बैतारी का होना बताये एवं अन्य 03 व्यक्ति को नहीं पहचानना बताये.

पुलिस ने बताया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित या लक्षण युक्त व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखे जाने हेतु उक्त होटल कृष्णा पैलेस को अधिग्रहित भी किया गया है, परन्तु होटल के मैनेजर अर्जित दत्ता द्वारा आदेशो का अवहेलना करते हुये मिनकेतन पटेल ग्राम मुढपहार, प्रताप स्वाई ग्राम बालसी, मंत्री प्रधान ग्राम किसडी एवं सुनील साहू ग्राम बैतारी एवं अन्य 03 व्यक्ति को होटल के कमरा नंबर 202 में प्रवेश कराया. जो आरोपीगणों द्वारा आदेशो का अवहेलना करते हुये उपेक्षापूर्ण कार्य किया गया. जिसपर आरोपीगणों द्वारा अपराध धारा 188,269,270 भादवि का कृत्य करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

अन्य सम्बंधित खबरें