घर में घुसकर महिला से मारपीट, मामला दर्ज
सांकरा थाना में 10 अप्रैल को सुभाषिनी संवरा निवासी ग्राम सल्डीह द्वारा एक लिखित आवेदन देकर सुभाष विशाल द्वारा उसके घर में घुसकर मारपीट करने तथा मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस ने आरोपी पर अपरध धारा 452, 323, 294, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना पर लिया है.
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे उसके पति महोदव के साथ सुरेश विशाल के द्वारा झगडा मारपीट किया गया, उसी बात को लेकर जब वह सुबह 10 बजे घर में अकेली थी तो सुरेश विशाल द्वारा जबरन उसके घर घुसकर उसका पंखा और स्टेपलाईजर कहां है कहकर गंदी-गंदी गाली देकर जोर से धक्का देकर गिरा दिया. जिसपर वह खाट में गिर गई उसके बाद उसके हाथ मुक्के एवं लात से मेरे साथ मारपीट किया गया है. उसके बाद जब पीड़ित महिला घर से निकल रही थी उसी समय उसकी मामी कांदा बाई आई और उसे बताई की तुम्हारे पति महादेव दुकान के सामने बेहोश पडा है, तुम क्यों नही जा रहे हो. जिसके बाद वह अपनी पति के पास गई तो वहां सुरेश विशाल भी पीछे-पीछे चला गया और गंदी-गंदी गाली गालौच किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी पर अपराध धारा 452, 294, 323, 506 भादवि का कायम कर विवेचना पर लिया है.