पिलवापाली से 8 लीटर महुआ शराब जप्त
अविनाश मित्तल. अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के तहत ग्राम पिलवापाली के कौड़िया पारा में 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिलवापाली निवासी फागुन लाल यादव पिता तिहारु राम यादव (50 वर्ष) के द्वारा हाथ से बने महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा था रेड की कार्रवाई के दौरान आरोपी फागुन लाल यादव के पास से एक जरकिन में 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया उक्त आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत 34(2) की कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें