दो माह से पेंशन नहीं मिलने से  हितग्राही  को परेशानी. - CG Sandesh
फाइल फ़ोटो

दो माह से पेंशन नहीं मिलने से हितग्राही को परेशानी.

अविनाश मित्तल. वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना के दो माह से पेंशन नहीं मिलने से हितग्राही परेशान हैं, लॉकडाउन के कारण उनको  जीवनयापन मे हो रही परेशानी है. पिथौरा जनपद पंचायत क्षेत्र के अनेक ग्रामों मे वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन नहीं मिलने से हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं,

ज्ञात हो की समूचे देश मे (कोविड-19) महामारी के रोकथाम के लिये देश मे लॉकडाउन घोषित हैं ऐसे मुश्किल समय मे हितग्राहीयों के सामने वित्तीय संकट रौद्र रूप लेकर खड़ा हैं, ग्राम राजसेवैय्या निवासी हितग्राही लोकेश राव ने बताया की जनवरी के बाद से अबतक खाते मे रूपये नहीं डाले गए हैं जिससे विषम परिस्थियों का सामना करना पड़ रहा हैं,

वृद्धजन लगातार बैंको के चक्कर काट रहें हैं किंतु हर बार केवल निराशा ही हाथ लग रही हैं, बंदी के दौर मे राशन के अलावा अन्य सामानो के खरीदी के लिये हितग्राही परेशान नजर आ रहें है.

जनपद पंचायत के सीईओ प्रदीप कुमार प्रधान ने बताया की 15 अप्रैल तक पेंशन की राशि हितग्राहियों के बैंक अकाउंट मे डल जाएगी समाज कल्याण विभाग की ऒर से देरी हुयी हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें