वन विभाग पिथौरा ने जप्त अवैध लकड़ी व बढ़ाई गिरी का सामान - CG Sandesh

वन विभाग पिथौरा ने जप्त अवैध लकड़ी व बढ़ाई गिरी का सामान

बसन्त साव, जगदीशपुर. आज 11 अप्रैल को पिथौरा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा पिथौरा ब्लाक के ग्राम बोइरडीह निवासी मनोरंजन कुम्हार के घर के बाड़ी में अवैध लकड़ी की सुचना पर नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की. जहाँ मनोरंजन कुम्हार के द्वारा अनाधिकृत रूप से सागौन और अन्य प्रकार की लकड़ी रखी गई थी.

जिसमे 5 नग सागौन की लकड़ी, चिरान की लकड़ी 5 नग, 18 नग सागौन का खिड़की फ्रेम, 50 किलो मिश्रित जलाऊ लकड़ी एवं बढ़ाई गिरी का सामान जप्त किया गया. जप्त किये सामन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ अवैध रूप से कीमती लकड़ीया लाकर बढ़ाई गिरी का कार्य किया जाता था.

इस कार्यवाही में वन विभाग के उपवन क्षेत्रपाल मिट्टूलाल प्रजापति, वनपाल गजकुमार, वन रक्षक वीरेंदर बंजारे, प्रवीण दीवान, कौशन कुमार आडिल, भूपेंद्र जांगडे, श्रीमति प्रभा ठाकुर, श्री मति दीपिका रात्रे, आनंद राम जोशी, दिनेश कर्ष व समस्त सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें