ढाबाखार होते हुए अवैध शराब बसना ले जाने वाले थे आरोपी, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नज़र रखी जा रही थी, इसी क्रम में आज पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी सांकरा स्वराज त्रिपाठी को मुखबिर के माध्यम से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 A 4823 में सवार व्यक्ति द्वारा ढाबाखार होते हुए बसना अवैध रूप से महुआ शराब ले जाने की सुचना मिली.
सूचना मिलने पर सांकरा पुलिस स्टाफ के साथ ढाबाखार के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 A 4823 में सवार बसना निवासी ओमपाल सिंह पिता राजपाल उम्र 22 वर्ष से प्लास्टिक की जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1000 रु व मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 A 4823 कीमती करीब 20000 रुपये, को आरोपी से बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. कार्यवाही में आरक्षक उमेश साहू, विजय दिव्य शामिल रहे.