चौकी भंवरपुर की जुआ व अवैध शराब रेड कार्यवाही - CG Sandesh

चौकी भंवरपुर की जुआ व अवैध शराब रेड कार्यवाही

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले एवम थाना प्रभारी बसना वीणा यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर के द्वारा कल 10 अप्रैल को मुखबीर की सुचना पर ग्राम उड़ेला सिदार गुरुजी के घर के पीछे खेत अवैध जुआ खेलते कृपाराम पिता परदेशी चौहान उम्र 52 वर्ष, शंकर पिता इंद्रजीत उम्र 29 वर्ष, अवधराम पिता अर्जुन सेन उम्र 27 वर्ष, चन्दर सिंग पिता सुंदरसाय उम्र 50 वर्ष सभी सकिनान उड़ेला के कब्जे से काट पत्ती ताश एवम 3,500/- जप्त कर उक्त व्यक्तियो द्वारा जिला दंडाधिकारी के आदेश का अवलेहना करने पाये जाने पर आरोपियों के विरुद 188,269,270 भादवि, 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. साथ ही आरोपीयो को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है.

तथा मुखबीर की सुचना पर ग्राम कुरमाडीह के संतराम पिता घुरुव उम्र 39 साल के घर बाड़ी में रेड कार्रवाई कर 06 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें