भीखापाली से मोटरसायकल की चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

भीखापाली से मोटरसायकल की चोरी, मामला दर्ज.

भीखापाली निवासी गनपति पिता मसतराम ओगरे उम्र 57 वर्ष  ने सरायपाली थाना में अपने मोटर सायकल बजाज CT 100 क्रमांक CG 06 GQ 5680 के अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मोटरसायकल को घर परछी में प्रतिदिन की भांति रखा था एवं लकडी के गेट को लगाकर अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने घर में सोया था, तभी रात्रि 11.00 बजे जब वह पेशाब करने उठा तब देखा की घर परछी में उसकी मोटर सायकल नहीं था और परछी में लगा लकडी का गेट निकला हुआ था जिसे अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल को घर परछी से निकाल कर चोरी कर ले जाया गया था, जिसका इधर-उधर पता तलाश करने पर भी पता नहीं चला चोरी किये मोटरसायकल की कीमत लगभग 20,000 रूपये बताई गई है, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें