पिथौरा: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला - CG Sandesh

पिथौरा: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला

पिथौरा थाना प्रभारी के साथ आरोपी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक टीआई कमला पोषाम मारपीट और लूट के आरोपी को पकड़ने गये थे तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी पर  मारपीट और लूट के कई आरोप है. और आरोपी को पकड़ने पहुंची टीआई कमला पोषाम और थाना प्रभारी के सहयोगी के साथ आरोपी मारपीट कर फरार हो गया. 

इस घटना में टीआई कमला पोषाम की वर्दी फट गई साथ ही हाथों में भी चोट आई है. घटना के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.  आरोपी का नाम आरोपी गोपाल पाण्डेय बताया जा रहा है.

अन्य सम्बंधित खबरें