आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिवार वालों ने किया हमला, 8 पर... - CG Sandesh

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिवार वालों ने किया हमला, 8 पर मामला दर्ज.

आज पिथौरा थाना प्रभारी कमला पुसाम अपनी टीम के साथ गोपाल पांडे नामक आरोपी को उसके घर गिरफ्तार करने पहुंची थी तो आरोपी पुलिस को अपने घर के सामने पिथौरा बस स्टैण्ड पर ही मिल गया. पुलिस जैसे ही आरोपी को पकडऩे गई वह भागने का प्रयास करने लगा.

इस पर जब पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी गोपाल पांडे का पिता, भाई व अन्य 8 लोग पुलिस पर लाठी डंडा  से  हमला कर दिया. पुलिस पर हमले के वक्त पुलिस की संख्या  आरोपियों की संख्या से कम थी. इसका फायदा उठाते हुए गोपाल पांडे और उसके परिवार ने पिथौरा टीआई कमला पुसाम पर हमला कर दिया, जिस वजह से उनके हाथों पैर में चोटे आई है.

साथ ही पुलिस के जवानों पर भी लाठी और राड़ से हमला किया गया, जिससे पुलिस के जवान भी घायल हो गये. पुलिस ने बताया है कि कल आरोपी गोपाल पांडे पर लूटपाट का मामला पिथौरा पुलिस ने दर्ज किया था. जिसपर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोपाल पांडे अपने घर में  है जहाँ पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची.

जानकारी के ओसार आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर जिला बदर की भी कार्रवाई हो चुकी है. टीआई कमला पुसाम के पिथौरा पदस्थापना के बाद से आरोपी गोपाल पांडे के सभी काले कारनामे बंद हो गये थे.

गौरतलब है कि पूरे जिले में कमला पुसाम अपने कामों के नाम से जानी जाती  है. जब से वह पिथौरा थाने में पदस्थ हुई है अपराधियों को सबक सिखाना शुरू किया था, जिसमें जमीन दलाल, शराब कारोबारी और मजदूर दलालों पर लगातार उनके  द्वारा कार्रवाई की जाती रही है.

बहरहाल पिथौरा पुलिस ने मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है. जिसमे आरोपी गोपाल पांडे,चंद्रकांत पांडे,शैल पांडे व अन्य 4 के खिलाफ 294, 506, 323, 188, 186, 353, 216, 224, 225, 147, 148 व एससी, एसटी की धारा 3 (1) द,ध, आर्म एक्ट की धारा 25,27 तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें