लहरौद से जप्त की गई 50 हजार की लकड़ी. - CG Sandesh

लहरौद से जप्त की गई 50 हजार की लकड़ी.

महासमुन्द वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पिथौरा में मुखबिर से सूचना मिलने लहरौद ग्राम में वन अमले द्वारा तलाशी की कार्यवाही की गई, जहां अनाधिकृत रूप से सागौन तथा अन्य प्रजाति के लकड़िया एवं बढाईगिरी के सामान प्राप्त हुए.

जानकार के अनुसार कार्यवाही गजेन्द्र साहू उर्फ गंगू वल्द मोहन साहू नायापारा लहरौद थाना तह पिथौरा के घर बाड़ी से सर्च वारंट जारी करके की गई. इस दौरान सागौन लट्ठा 01 नग = 0.045 घ0मी., सागौन दरवाजा फ्रेम 01 नग = 0.044 घ.मी. एवं सागौन चिरान 03 नग = 0.006 घ.मी. तथा बढाई गिरी सामान जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया. उपरोक्त जप्त वनोपज की अनुमानित मूल्य लगभग 50,000 रू. से अधिक आंकी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें