वाट्सअप में लिंक भेजकर उड़ा लिए 30 हज़ार, मामला दर्ज
ग्राम ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा निवासी अजय कुमार नायक ने पुलिस में उसके साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है, अजय ने पुलिस को बताया है कि वह संजय सर्विस पेट्रोल पम्प में एकाउन्टेट का काम करता है, जहाँ 11 अप्रैल को दोपहर करीबन 01:30 बजे संजय पेट्रोल पम्प के मोबाईल नंबर पर एक अन्य मोबाईल नंबर से काल आया और डीजल डलवाऊंगा बोलकर पेट्रोल पम्प का QR कोड मांगा. जिसपर प्रार्थी अजय के द्वारा उसके मोबाईल नंबर पर पेट्रोल पम्प का QR कोड भेजा.
जिस पर पैसा नहीं जा रहा है कहकर धोखाधड़ी करने वाला कोई दूसरा PHONE PAY वाला नंबर दो बोला, जिसपर प्रार्थी ने अपना PHONE PAY नंबर को भेजा. जिसके बाद उसने वाट्सअप के माध्यम से मेरे मोबाईल में एक लिंक भेजा, जिसे उसने ओपन किया तो पहले 10 रूपये आया, फिर उनके द्वारा 15,000 रूपये भेज रहा हूं कहकर दूसरा लिंक भेजा जिसे प्रार्थी के द्वारा टच करने पर उसके 15000 रूपये, फिर तीसरा लिंक भेजा जिसे ओपन करने पर 15,000 रूपये कुल 30,000 रूपये उसके एकाउन्ट से कट गया. जिसके बाद मामले की शिकायत पर मोबाईल नंबर 9389648448 के धारक पर 420-IPC का मामला दर्ज किया गया है.