डालेश्वर पटेल का रास्ता रोककर गोपाल पाण्डेय ने मारपीट कर दी ... - CG Sandesh

डालेश्वर पटेल का रास्ता रोककर गोपाल पाण्डेय ने मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी, फिर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो उस पर भी किया हमला.

ग्राम अर्जुनी डालेश्वर पटेल पिथौरा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि 11 अप्रैल  के सुबह वह अपने मोटर सायकल से उमाशंकर पटेल के साथ ग्राम अर्जुनी से पिथौरा राशन सामान एवं मवेशी के लिए दाना तथा दूध लेने पिथौरा आया था,  जहाँ  सुबह 06:15 बजे के आस पास आत्माराम यादव के मकान पास पहुंचा था कि नहर रोड के पास पिथौरा निवासी गोपाल पाण्डेय अपने अल्टो कार सफेद रंग के साथ खड़ा था,  जो उसे रास्ता में रोककर अश्लील गाली देते हुए कहा कि “तू पुलिस का मूखबिरी करता है, हम लोग जुआ खेलते व खिलाते है,  किसी को कोरोना हो जाएगा और फैल जाएगा लोग मरेंगे तो *** ** तेरा क्या जाएगा, *** * तु कोरोना वायरस का ठेका ले लिया है,  हम लोग किसी से नहीं डरते है कभी भी जुआ खेलेंगे हमारा कोई कुछ नहीं *** सकता तथा हम लोग जुआ खेलते व खिलाते है, जिसकी सूचना तुम *** ** *** के थाना में देते हो”  यह बोलकर आरोपी गोपाल पाण्डेय डोलेश्वर के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए डोलेश्वर का गला को दबा दिया, तथा ईटा से सिर को मारा जिससे डोलेश्वर के मस्तक पर चोट आया है. इसके साथ ही आरोपी गोपाल पाण्डेय के द्वारा डोलेश्वर के ऊपर पाकेट में रखे 4300/- रूपया नगदी रकम को निकाल लिया.

डोलेश्वर ने बताया कि इस घटना के समय उपस्थित उमाशंकर पटेल ने मना कर बीच बचाव किया, नहीं तो डोलेश्वर को आरोपी जान सहित मार देता, इसके बाद बीच बचाव करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी अल्टो कार में बैठकर चला गया. इसके बाद मामले में पुलिस ने जब गोपाल पाण्डेय को गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां गोपाल पाण्डेय के साथ मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया.


अन्य सम्बंधित खबरें