नाश्ता नहीं बना कहकर भाई ने की गाली-गलौच व मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

नाश्ता नहीं बना कहकर भाई ने की गाली-गलौच व मारपीट, मामला दर्ज

वार्ड नं0 05 नयापारा महासमुंद निवासी आयशा बानो ने अपने भाई के खिलाफ गाली गलौच और मारपीट की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि 12 अप्रैल को जब वह अपने घर में थी तब सुबह 10.30 बजे उसका बड़ा भाई शेख रिजवान उर्फ रिज्जु बाहर से घुमकर घर आया और उसे नास्ता मांगा तो जिसपर आयशा ने नास्ता नही बना है बना कर दे रही हुं बोली तो, उसके  भाई रिजवान नाश्ता नही बनाई है कहकर घर के आंगन में झगड़ा विवाद हल्ला गुल्ला, गाली गलौज करने लगा. इसी दौरान झगड़ा,  हल्ला गुल्ला को सुनकर पड़ोसी व रिश्तेदार जब उसके घर आये तो उसका भाई शेख रिजवान अभी तक नास्ता नही बनाई है कहकर आयशा को गंदी गंदी गाली देकर लकड़ी से मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई और मारपीट करने के बाद शेख रिजवान वहां से भाग गया. मामले में पुलिस ने शेख रिजवान के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें