रामपुर भीखापाली रोड तथा संकरी से महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

रामपुर भीखापाली रोड तथा संकरी से महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 12 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर रामपुर भीखापाली रोड के बीच रोड किनारे महुआ पेड  के पास थाना बसना आरोपी जोहन लाल यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 40 साल निवासी कुशभांठा थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार छ0ग0 के कब्जे से देशी महुआ शराब 05 लीटर, 500 मिली लीटर कीमती 550/- रूपये को बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

तथा ग्राम संकरी में आरोपी प्रेम पटेल पिता पिताम्बर पटेल उम्र 36 साल निवासी संकरी थाना बसना से  03 लीटर देशी महुआ शराब भरा हुआ जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें