जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से 76 हजार नगद, 8 मोबाइ... - CG Sandesh

जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से 76 हजार नगद, 8 मोबाइल और 4 बाइक बरामद.

13 अप्रैल को महासमुन्द पुलिस ने वार्ड नं 13 के तुषार चौहान के घर मे कुछ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है, पुलिस ने बताया है कि मुखबिर की सुचना पर मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति के घर से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस के घर के भीतर प्रवेश करने से पहले ही कुछ जुआरी मौका पाकर भागने मे कामयाब हो गए.पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 76  हजार नगद और 8 मोबाइल और चार बाइक जब्त कर सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 147-IPC, 4-PUB, 3-PUB, 188-IPC के तहत का मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार जुआरियों में प्रवीण नागदेव पिता विजय नागदेव उम्र 22 वर्ष वार्ड नं0 30 महासमुंद, प्रिंस कुमार पिंचा पिता मनोहर पिंचा उम्र 33 वर्ष वार्ड न0 महासमुंद, राजकुमार साहू पिता स्व0 मुन्नालाल साहू उम्र 35 वर्ष वार्ड नं0 01 महासमुंद, तुषार चौहान पिता स्व0 मोहन चौहान उम्र 36 वर्ष वार्ड नं0 13 महासमुन्द, राहुल लूनिया पिता नरेश लूनिया उम्र 33 वर्ष वार्ड न0 20 महासमुंद, आनंद कामदार पिता बाबूलाल कामदार उम्र 37 वर्ष वार्ड नं0 13 पंजाबी पारा महासमुंद, संतोष कुमार साहू पिता गजाधर साहू उम्र 36 वर्ष वार्ड न0 16 महासमुंद, हितेश चौहान पिता मोहन चौहान उम्र 31 वर्ष वार्ड न0 13 महासमुंद शामिल है.


अन्य सम्बंधित खबरें