पेंशन की बचत राशि से 10 हज़ार की आर्थिक सहायता - CG Sandesh

पेंशन की बचत राशि से 10 हज़ार की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल 2020/ सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं समाजसेवी श्री एस.एम.पाध्ये ने कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपनी पेंशन की बचत राशि से 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। श्री पाध्ये ने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल से उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने के लिए उक्त राशि का चेक उन्हें सौंपा। कलेक्टर ने पेंशन की बचत राशि से उदार होकर सहायता करने के लिए श्री पाध्ये के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना संकट के हालात में सभी पेंशनधारियों एवं बुज़ुर्गजनों के स्वस्थ रहने की कामना भी की। श्री पाध्ये ने कहा कि सेवा काल में शासन-प्रशासन से हमें बहुत कुछ मिला है। विपदा की इस घड़ी में थोड़ी सी सहायता देकर जरूरतमंद लोगों की सेवाकार्य में हाथ बंटाने का सुअवसर मिला है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं कोरोना कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री मिथिलेश डोण्डे भी उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें