घर तरफ कौन पत्थर फेंक रहा है कहने पर मारपीट - CG Sandesh

घर तरफ कौन पत्थर फेंक रहा है कहने पर मारपीट

दलदली रोड नयापारा महासमुंद निवासी पुष्पा बाई साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 13 अप्रैल को जब वह अपने घर पर थी तब उसके पड़ोसी ज्योति घर तरफ से उसके घर तरफ पत्थर आया, जिसपर वह घर के सामने निकलकर बोली मेरे घर तरफ कौन पत्थर फेंक रहा है. तब ज्योति अपने घर से निकलकर शिकायतकर्ता पुष्पा के घर के सामने आयी और मुझे पत्थर मारती है कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट की और वहीं पड़े पत्थर पर सिर को ठोंक दी. जिससे पुष्पा को चोट आई, मामले में पुलिस ने ज्योति के विरुद्ध अपराध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें