अन्नपूर्णा रथ में उदारता पूर्वक  ग्रामीण कर रहे दान - CG Sandesh

अन्नपूर्णा रथ में उदारता पूर्वक ग्रामीण कर रहे दान

बलौदाबाजार, 15 अप्रैल 2020/जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत द्वारा निकाले गये अन्नपूर्णा रथ में ग्रामीण उदार होकर दान कर रहे हैं। रथ में खाद्य सामग्री के रूप में दान एकत्र किया जा रहा है, जिसे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जा रहा है। सिमगा विकासखण्ड के ग्राम दरचुरा पहुँचने पर लोगों ने उत्साह के साथ दान किया। ग्रामीणों ने 3 क्विन्टल चावल, 15 किलो डाल 25 किलो नमक, 12 हज़ार रुपये , हल्दी-मिर्च आदि सामग्री दान किये। भगवती कल्याण संगठन, महिला कमाण्डो, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दान के लिए लोगों को प्रेरित करने और सामग्री एकत्र करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें