बढ़ चढ़ कर मदद के लिए आगें आ रहें लोग,अन्नपूर्णा रथ आन कॉल डोन... - CG Sandesh

बढ़ चढ़ कर मदद के लिए आगें आ रहें लोग,अन्नपूर्णा रथ आन कॉल डोनेशन वेन को मिल रहा हैं भरपूर सहयोग

बलौदाबाजार 16 अप्रैल 2020/ मजदूरों गरीब निराश्रितों परिवारो के लिए राशन उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा अन्नपूर्णा रथ आन कॉल डोनेशन वेन की शुरुआत किया गया हैं। जिसमें जिला प्रशासन की अपील पर लोगों ने मुक्त हाथों से अन्नपूर्णा डोनेशन रथ में बढ़ चढ़ कर दान कर रहें हैं। गाँवो में रथ के पहुँचते ही व्यक्ति,सामजिक संगठन, महिला समहू के सदस्यों घरों से निकल कर दान करनें लग रहे हैं। गाँवो में कोई व्यक्ति चाँवल कोई व्यक्ति दाल एवं अन्य सब्जी,तेल,आलू प्याज़ आदि लोग यथा संभव अपने क्षमता के अनुसार दान कर रहें हैं। रथ के समन्वयक जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने बताया की जिला में 6 रथ संचालित हो रहा हैं। जिसमें पिछले तीन दिनों में ही 88 क्विंटल चाँवल, 2 क्विंटल दाल,3 क्विंटल आलू,1क्विंटल प्याज़,50 किलो ग्राम नमक,50 लीटर खाने का तेल,2 सौ नग साबुन एवं हरी सब्जियां भी बड़ी मात्रा इकठ्ठा हो गया हैं। इसके साथ ही एक लाख 17 हज़ार राशि कूपन के माध्यम से भी संग्रह कर लिया गया हैं। समस्त राशन सामग्रियों को पैकेट बना कर जरूरत मंद लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। कोई व्यक्ति जिन्हें राशन चाहिये वह सीधे कंट्रोल रूम 07727- 223532 में अथवा प्रभारी अधिकारियों को फोन कर के मदद ले सकतें हैं।इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारी

हरिशंकर चौहान 98261-33031
मुरली यदु 98271-78840
के के साहू 88170-03072
जनपद स्तर पर अधिकारी
एच एल देवांगन सिमगा 78790-38243
टी एस ठाकुर बलौदाबाजार 99264-80283
कमलेश बिलाईगढ़ 70000-20320
एम आर ध्रुव भाटापारा 91790-75632
बी पी साहू कसडोल 90093-94686
गेदरे पलारी 96172-38574 पर अधिकारियों की नियुक्ति किया गया है।

इन निर्धारित नम्बरों पर फोन कर अधिक जानकारी एवं अपना सहयोग भी प्रदान कर सकतें हैं। जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों में गरीबों के मदद कर रहें सभी जिला वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा हमारे जिला का कोई भी व्यक्ति को किसी तरह से भोजन,दवाईयों की समस्या एवं राशन की कमी नहीं होगा। पूरा जिला प्रशासन दिन रात उसकी मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा आप सभी आने वाले दिनों में लॉक डाउन के नियमों का पालन ऐसा ही करतें रहें। अनावश्यक रूप से घर के बाहर जानें से बचें। पुलिस एवं प्रशासन की मदद करते रहें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें