पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट.

महासमुंद पुलिस को टेलीफोन से सूचना मिलने पर कि एक व्यक्ति प्रेमलाल साहू निवासी बेलसोण्डा, जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती है जिसपर पुलिस प्रार्थी प्रेमलाल साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बेलसोण्डा थाना जिला महासमुंद से पूछताछ करने पहुंची. जहाँ प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को शाम 18.00 बजे वह गांव के दोस्त ओंकार यादव उम्र 21 साहू के साथ में गांव के मण्डल तालाब में शौच के लिए गया था, शौच करके हाथ पैर धोके तालाब के मेड़ (पार) में खड़ा था उसी समय गांव मानिक धीवर तालाब में आया और पुरानी विवाद को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए  लकड़ी के डण्डा से मारपीट किया. जिससे उसे को चोट आने पर डायल 112 से जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती किया गया. मामले में पुलिस ने मानिक लाल धीवर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें