व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक जानकारी फैलाने पर ग्रुप एडमिन के ... - CG Sandesh

व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक जानकारी फैलाने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज.

महासमुंद पुलिस ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन खिलाफ कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया है.  इस ग्रुप में ऐसा एक मैसेज शेयर किया गया,  जिससे विभिन्न समुदाय व वर्ग के लोग में आक्रोशित होने की संभावना थी. इसमें कोरोना वायरस फैलाये जाने के संबंध में भ्रामक जानकारी शेयर किया गया था.

पुलिस ने बताया है कि यह भ्रामक जानकारी फैलाने की सुचना उसे मुखबिर के माध्यम से मिली. जिसके बाद मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर चेक करने पर शरद कुमार तम्बोली नामक व्यक्ति अपने घर पर उपस्थित मिला, जिसे पुछताछ तस्दीक करने पर शरद कुमार तम्बोली के पास एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिला. जिसे चेक करने पर शरद तम्बोली को एक वाट्सअप का एक ग्रुप का एडमीन होना पाया गया. जिसमे शरद तम्बोली द्वारा विभिन्न वर्ग समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए भ्रामक जानकारी फैलाया गया.

इसके साथ ही आरोपी इन संदेशो को अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करने अनुरोध करते पाया गया. जिसपर आरेापी शरद तम्बोली के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल को  जप्तकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 505(2) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें