अधिक दाम पर बिक रहा सामान, ग्रामीण परेशान - CG Sandesh

अधिक दाम पर बिक रहा सामान, ग्रामीण परेशान

सांकरा थाना से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बगारदरहा के ग्रामीणों ने जरुरी सामानों को अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायत की है, इसके आलावा इस गाँव के कुछ दूकानदार सिक्के लेने से भी मना कर रहे है, यह ग्राम सागुनढाप मार्ग पर स्थित है. जहाँ के ग्रामीण बताया कि जरुरी सामान को अधिक कीमतों में बेचे जाने पर वहां के ग्रामीण परेशान है. इसके अलावा वहां के दुकानदार अब 1-2 और 5 के सिक्के लेने में भी आनाकानी कर रहे है जिसके चलते ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ रही है.

गौरतलब है कि जहाँ एक तरफ पूरा देश लॉकडाउन के चलते बंद है तो कई जरुरी सामान बेचने वाले लोगों की मजबूरियों का फायदा उठा रहे है और सामानों को अधिक कीमत पर बेच रहे है. यहाँ के ग्रामीणों ने बताया कि जो तेल 90 रुपये में बिकता था वह अब 110 रुपये में बिक रहा है. नारियल लोगों को 30 रुपये में दिया जा रहा है, शक्कर 45 से 50 तो आलू 30 रुपये तक बेचा जा रहा है. जिससे कई ग्रामीण अब राशन लेने में असमर्थ हो रहे है.

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार सिक्का भी नहीं ले रहे है, और गुटखा जैसे 5 रुपये में बिकने वाली चीजों को 10 से 15 रुपये में बेच रहे है. जबकि नियम के तहत इसका बेचा जाना भी प्रतिबंधित है. इसके अलावा इस गाँव में पेट्रोल की भी कालाबाजारी की जा रही है,  आधा लीटर पेट्रोल 55 से 60 रूपये तक बेचा जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें