किराना दुकान में गुटखा बेचने पर 5 हज़ार 200 जुर्माना - CG Sandesh

किराना दुकान में गुटखा बेचने पर 5 हज़ार 200 जुर्माना

बलौदाबाजार, 17 अप्रैल 2020/नगर पंचायत कसडोल के दो दुकानदारों पर किराना दुकान से पान मसाला गुटखा बेचने के अपराध में 5 हज़ार 200 रुपये की जुर्माना वसूल की गई है। एसडीएम श्री टेकचन्द अग्रवाल ने शिकायत के आधार पर राजस्व, पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम गठित कर आकस्मिक जांच के निर्देश दिए। टीम ने तत्काल मौके पर जांच की और शिकायत को सही पाया। दोनों दुकानदारों से 5 हज़ार 2 सौ की राशि बतौर जुर्माना वसूल की गई। उन्होंने अन्य किराना दुकानों को भी ग्राहकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों से आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य कोई भी पान मसाला अथवा गुटखा नहीं बेचने के निर्देश दिए। कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रीधर पण्डा, सीएमओ राधाचरण तिवारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें